अगर आपका भी मोबाइल इंटरनेट पूरे दिन साथ नहीं देता और रात होने से पहले ही खत्म हो जाता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। मोबाइल डाटा कैसे बचाएं, इसका जवाब सिर्फ तीन आसान सेटिंग में छिपा है, जो हर एंड्रॉइड फोन में पहले से मौजूद होती हैं। चाहे आपके पास जियो, एयरटेल या VI किसी भी कंपनी का सिम हो, ये तीनों सेटिंग हर नेटवर्क पर समान रूप से काम करती हैं और रोजाना मिलने वाले 1GB या 2GB डाटा को पूरे दिन तक चलाने में मदद करती हैं।
पहली सेटिंग: प्ले स्टोर का ऑटो अपडेट बंद करें
मोबाइल डाटा कैसे बचाएं, इसकी पहली सेटिंग गूगल प्ले स्टोर से जुड़ी है। दरअसल फोन में इंस्टॉल की गई एप्लिकेशन और गेम अक्सर बैकग्राउंड में अपने आप अपडेट होते रहते हैं, जिससे बिना पता चले काफी सारा इंटरनेट खर्च हो जाता है। इसे रोकने के लिए यह स्टेप्स फॉलो करें:
- गूगल प्ले स्टोर ऐप खोलें
- ऊपर दी गई प्रोफाइल पर क्लिक करें
- नीचे स्क्रॉल कर ‘सेटिंग्स’ विकल्प चुनें

- ‘नेटवर्क प्रेफरेंस’ पर क्लिक करें
- ‘ऑटो अपडेट एप्स’ विकल्प खोलें

- ‘डोंट ऑटो अपडेट एप्स’ का चयन करें

इस सेटिंग को अपनाने के बाद बिना अनुमति के कोई भी ऐप अपने आप अपडेट नहीं होगा, जिससे इंटरनेट की काफी बचत होती है।
read also: सिर्फ दो सेटिंग बदलते ही YouTube, WhatsApp पर आने वाले Ads होंगे हमेशा के लिए गायब
दूसरी सेटिंग: बैकग्राउंड डाटा को करें बंद
दूसरी जरूरी सेटिंग मोबाइल की मुख्य सेटिंग में मिलती है। कई बार इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप या फेसबुक जैसी एप्लिकेशन इस्तेमाल न करने के बावजूद बैकग्राउंड में चलती रहती हैं और चुपचाप डाटा खर्च करती हैं। इसे रोकने के लिए यह स्टेप्स अपनाएं:
- मोबाइल की सेटिंग खोलें
- ऊपर सर्च बार में ‘डाटा यूसेज’ टाइप करें

- ‘डाटा यूसेज बाय ऐप’ विकल्प पर क्लिक करें
- सबसे ज्यादा डाटा खर्च करने वाली टॉप 10 ऐप देखें

- हर ऐप में जाकर ‘बैकग्राउंड डाटा’ बंद करें
इस सेटिंग को करने के बाद जो भी ऐप इस्तेमाल में नहीं है, वह बैकग्राउंड में इंटरनेट खर्च नहीं कर पाएगी।
तीसरी सेटिंग: यूट्यूब में डाटा सेविंग मोड ऑन करें
अगर घर में यूट्यूब सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, खासकर बच्चों द्वारा, तो तीसरी सेटिंग बेहद काम की साबित होती है। यूट्यूब में मौजूद डाटा सेविंग मोड को ऑन करने से वीडियो देखने में कम से कम इंटरनेट खर्च होता है।
- यूट्यूब ऐप खोलें
- प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें

- ‘सेटिंग्स’ विकल्प चुनें
- नीचे स्क्रॉल कर ‘डाटा सेविंग’ विकल्प खोजें

- ‘डाटा सेविंग मोड’ को ऑन कर दें
इस सेटिंग को ऑन करने के बाद यूट्यूब पर वीडियो देखने में डाटा की खपत काफी कम हो जाती है, जिससे बचा हुआ इंटरनेट पूरे दिन के लिए काफी हो जाता है।

तीनों सेटिंग अपनाने के बाद मिलेगा बड़ा फायदा
इन तीनों सेटिंग को एक साथ अपनाने के बाद रोजाना मिलने वाला 1GB, 1.5GB या 2GB डाटा पूरे दिन आराम से चल सकता है। यह तरीका किसी भी कंपनी के एंड्रॉइड फोन में एक जैसा काम करता है और इसके लिए किसी अतिरिक्त ऐप को डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।
ध्यान रखने योग्य बातें
अगर सेटिंग बदलने के बाद भी डाटा जल्दी खत्म हो रहा है, तो एक बार मोबाइल को रीस्टार्ट करके दोबारा जांच करें। साथ ही समय-समय पर ‘डाटा यूसेज बाय ऐप’ सेक्शन में जाकर देखते रहें कि कौन सी नई ऐप ज्यादा डाटा खर्च कर रही है, ताकि उसमें भी जरूरी बदलाव किया जा सके।