Instagram App Lock Kaise Lagaye: बिना किसी Extra App के Pin, Pattern या Password से करें अपना Account Secure

अगर आप चाहते हैं कि आपका Instagram कोई और व्यक्ति बिना Permission के न खोल पाए, तो अब इसके लिए किसी Third Party App की जरूरत नहीं है। Instagram App Lock Kaise Lagaye, इसका जवाब सीधे आपके Mobile की Built-in Setting में छिपा है। इसकी मदद से Pin, Pattern या Password लगाकर Instagram को पूरी तरह Secure किया जा सकता है, और गलत Password डालने पर App Open ही नहीं होगी।

Security Setting तक पहुंचने का तरीका

  1. सबसे पहले मोबाइल की Settings App खोलें
  2. नीचे Scroll करके ‘Security and Privacy’ विकल्प खोजें
  3. ‘Security and Privacy’ पर क्लिक करें
  4. इसके अंदर ‘App Lock’ नाम का Option ढूंढें

अगर किसी Phone में ‘Security and Privacy’ Option सीधे नहीं मिलता, या उसके अंदर ‘App Lock’ नजर नहीं आता, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में Settings में जाकर सीधे ‘Apps’ वाले Section में जाएं, वहां भी ‘App Lock’ नाम से यही Setting मिल जाएगी।

App Lock Enable करने का तरीका

  1. ‘App Lock’ Option पर क्लिक करें
  2. सामने आए Page पर App Lock को Enable करें
  3. ‘Set a Privacy Password First’ Option दिखाई देगा
  4. ‘Settings’ पर क्लिक करें
  5. ‘Use a Different Password Type’ विकल्प चुनें
  6. Pin, Pattern या Password में से कोई एक Type Select करें

यहां उदाहरण के तौर पर Four Digit Pin को चुना जा सकता है, जो ज्यादातर Users के लिए सबसे आसान विकल्प माना जाता है।

read also: Call Background Full Photo कैसे लगाए, बिना किसी App के Minutes में दिखेगी पूरी Photo

Pin या Password Set करने की Process

  1. जो भी Pin, Pattern या Password लगाना है उसे Enter करें
  2. वही Lock दोबारा Re-enter करके Confirm करें
  3. इसके बाद दो विकल्प सामने आएंगे
  4. ‘Recovery Email’ Select करें
  5. अपने Mobile में इस्तेमाल होने वाली कोई भी Email ID डालें
  6. ‘Confirm’ पर क्लिक करें

ध्यान रहे कि इस Process में किसी भी तरह की OTP Verification नहीं होती, बस Email डालकर Confirm करते ही Recovery Setup पूरा हो जाता है।

Instagram पर Lock Activate करने का आखिरी Step

  1. Confirm पर क्लिक करते ही App Lock Feature पूरी तरह Enable हो जाएगा
  2. अब Mobile में Install सभी Apps की List दिखाई देगी
  3. इस List में से Instagram को ढूंढें
  4. Instagram के सामने दिए गए Icon को On करें

इतना करते ही Instagram App पर Lock लग जाएगा। चाहें तो इसी तरीके से Mobile की दूसरी जरूरी Apps पर भी Lock लगाया जा सकता है।

Lock लगने के बाद क्या होगा बदलाव

  1. अब जब भी Instagram Open किया जाएगा, सबसे पहले Lock Screen दिखाई देगी
  2. कोई भी व्यक्ति गलत Pin, Pattern या Password डालेगा तो App Open नहीं होगी
  3. सही Password डालते ही Instagram तुरंत Open हो जाएगा
  4. इससे Account की Privacy और Security दोनों पहले से काफी बेहतर हो जाती है

यह तरीका बिना किसी Extra App के, सिर्फ Mobile की Built-in Setting से पूरा हो जाता है, जिससे यह पूरी तरह Safe और भरोसेमंद बन जाता है।

read also: सिर्फ दो सेटिंग बदलते ही YouTube, WhatsApp पर आने वाले Ads होंगे हमेशा के लिए गायब

Leave a Comment