WhatsApp लगातार नए-नए Features जोड़कर यूजर्स को हैरान कर रहा है। हाल ही में WhatsApp New Features की लंबी लिस्ट सामने आई है, जिसमें करीब 9 से 10 महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला Feature WhatsApp Web पर Voice और Video Calling की सुविधा है, जो अब तक सिर्फ मोबाइल फोन तक सीमित थी।
1. WhatsApp Web पर अब होगी Voice और Video Calling

पहले WhatsApp पर Voice और Video Call सिर्फ मोबाइल फोन से ही की जा सकती थी, लेकिन अब यह सुविधा WhatsApp Web पर भी उपलब्ध हो गई है। इसके लिए सिर्फ कंप्यूटर पर WhatsApp Web खोलकर फोन से QR Code स्कैन करना होता है और Login करते ही दाईं तरफ Call और Video के Icon दिखाई देने लगते हैं, जिन पर क्लिक करते ही Call शुरू हो जाती है। इस Feature के आने के बाद कई यूजर्स Zoom या Google Meet जैसे अलग Apps का इस्तेमाल बंद कर WhatsApp पर ही पूरा काम कर पा रहे हैं।
2. एक Device से दूसरे Device में Shift होगी Call

WhatsApp के नए Update में एक और बड़ी सुविधा यह है कि चल रही Call को एक Device से दूसरे Device पर आसानी से Shift किया जा सकता है। मान लीजिए किसी की Call WhatsApp Web पर चल रही है और उसे कहीं जाना पड़े, तो फोन पर WhatsApp खोलकर ‘Continue on This Device’ विकल्प पर क्लिक करते ही Call तुरंत फोन पर Shift हो जाती है। यह सुविधा Tablet, Phone और Computer तीनों के बीच काम करती है।
3. Group में अब सबको एक साथ कर सकेंगे Mention
Group Chat में अब सभी सदस्यों को एक साथ ‘@’ के जरिए Mention किया जा सकता है, ठीक वैसे ही जैसे किसी एक व्यक्ति को Direct Message में Tag किया जाता है। हालांकि अगर Group में 32 से ज्यादा सदस्य हैं, तो यह सुविधा सिर्फ Admin ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कम सदस्यों वाले Group में कोई भी सदस्य इसका इस्तेमाल कर सकता है।
4. Advanced Poll बनाने की मिली नई सुविधा
WhatsApp पर Poll बनाने का Feature पहले से मौजूद था, लेकिन अब इसमें कई Advanced विकल्प जोड़े गए हैं। Plus Icon पर क्लिक करके Poll विकल्प चुनने पर अब समय सीमा तय की जा सकती है, Vote देने वाले का नाम छिपाया जा सकता है या Poll को पूरी तरह Anonymous बनाया जा सकता है। इसके अलावा बनाए गए Poll को बाद में Edit करने का विकल्प भी दिया गया है।
5. एक Click में बनेगा Similar Group
अगर किसी मौजूदा बड़े Group से मिलता-जुलता छोटा Group बनाना हो, तो अब हर सदस्य को अलग-अलग जोड़ने की जरूरत नहीं रहेगी। नए Feature के जरिए ‘Similar Group’ बनाया जा सकता है, जिसमें मूल Group के सभी सदस्य अपने आप शामिल हो जाते हैं और जरूरत के अनुसार कुछ सदस्यों को हटाया भी जा सकता है। इससे बड़ा Group हो या छोटा, नया Group बनाना काफी आसान हो गया है।
6. Status Archive और Music Sharing की सुविधा
Settings में जाकर ‘Storage and Data’ Section से Status Archive Feature को On किया जा सकता है। इसे चालू करने के बाद 24 घंटे में Expire होने वाला Status अपने आप Archive हो जाता है, जिसे बाद में Updates Tab में तीन Dots पर क्लिक करके देखा जा सकता है। इसके अलावा अब Apple Music या Spotify से किसी गाने को सीधे WhatsApp Status के रूप में भी Share किया जा सकता है।
7. अब WhatsApp के अंदर ही खुलेगी PDF File
पहले PDF File देखने के लिए उसे Download कर किसी Third Party App में खोलना पड़ता था, लेकिन अब यह काम सीधे WhatsApp के अंदर ही हो सकता है। इतना ही नहीं, PDF में जरूरत के अनुसार Highlight और Annotation भी किया जा सकता है, और बदलाव करने के बाद उसे वापस उसी Chat में भेजा भी जा सकता है।
8. Username Feature पर फिलहाल लगा है Break
WhatsApp ने Username Set करने की सुविधा भी शुरू की थी, जिसे Settings में जाकर Account Section से चुना जा सकता है। हालांकि यह Feature अभी सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह Rollout नहीं हुआ है, और फिलहाल इसका विस्तार कुछ समय के लिए रोक दिया गया प्रतीत होता है।
9. जल्द आने वाले हैं ये नए Features
आने वाले समय में WhatsApp कई और दिलचस्प Features लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें Scheduled Messages, Birthday Reminder, AI Generated Content के लिए AI Label, QR Code की जगह Passkey Link, Google Drive की जगह Cloud Backup, Scam Message Detection, Custom Status List, Contacts Tab में Online Status और Snapchat जैसा Disappearing Message Feature शामिल हैं।
इन सभी Features के आने से WhatsApp का इस्तेमाल पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित होने की उम्मीद है।
read also: Call Background Full Photo कैसे लगाए, बिना किसी App के Minutes में दिखेगी पूरी Photo